बिना पंजीकरण चल रहा था श्री कृष्णा हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

  • 1 day ago
  • 204 views


हाथरस। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बिना वैध पंजीकरण संचालित हो रहे श्री कृष्णा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर की गई।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.आई. आलम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कोई वैध पंजीकरण नहीं था।

अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं संचालित करना मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और मानक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now