अनाथ बच्चों संग मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

  • 1 day ago
  • 125 views


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन वृंदावन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस अवसर पर अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटी गईं। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया गया। देखिए यह रिपोर्ट...

वीओ

वृंदावन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को मिठाइयां और अन्य सामग्री वितरित की गई तथा उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

वहीं युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापकों के आदर्शों पर चलते हुए पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है।

इस अवसर पर पूर्व सभासद अखिलेश गौतम और पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत वार्ष्णेय ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में कई योजनाएं लागू की गईं, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।

कार्यक्रम में दीपक गोयल, कौशल शर्मा, निखिल शर्मा, रोबिन सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now