अग्रसेन मेले में कल कवियों ने बांधा समां, आज मुंबई के मशहूर कलाकार रॉक बैंड के साथ भजन जैमिंग में मचाएंगे धमाल

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 135 Views


 श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत बी.एस.ए डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय अग्रसेन मेले का कल शुभारंभ हुआ

कार्यक्रम कि शुरुवात बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद कसेरे तथा रजनीकांत चौकसी ने महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद श्रीगणेश वंदना और महाराजा अग्रसेन की भव्य महाआरती का आयोजन किया

 वही मेले के प्रथम दिन सम्मान समारोह और विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जहाँ देश के विभिन्न शहरों से आए सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताओं, गजलों और शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया राष्ट्रीय कवि विनीत चौहान की ओजपूर्ण रचनाओं ने जहां श्रोताओं में जोश भरा, वहीं नीलोत्पल मृणाल, अनिल अग्रवंशी और भुवन मोहिनी ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं

 मेले के प्रथम दिन समाजसेवा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सम्मान समारोह आयोजित किए गए लाला भगवान दास रूपवती गर्ग चैरिटेबल की ओर से वरिष्ठ जनो क़ो सम्मान प्रदान किया गया, जिसके प्रायोजक रविकांत गर्ग, अजयकांत गर्ग और अतुलकांत गर्ग रहे तथा जेएसआर एवं जेपी डायग्नोस्टिक की ओर से प्रतिभा जन सम्मान आयोजित किया गया, जिसके प्रायोजक वेद अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, डॉ. दीपक अग्रवाल और आकाश अग्रवाल रहे वहीं श्रीनिवास विमला देवी अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ मातृ सम्मान आयोजित किया गया

 वही कार्यक्रम के वारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मेले के प्रथम दिवस आयोजित विराट कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया कवियों की रचनाओं पर पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा कवि सम्मेलन का संचालन हास्य-व्यंग्य कवि गोविंद राठी ने किया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now