वृंदावन के प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर में गूंजे जयकारे, संधि आरती के बाद भक्तों में लुटाया गया मां का खजाना

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 11h Ago 76 Views


धर्मनगरी वृंदावन में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वृंदावन के राधा बाग स्थित प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर में अष्टमी और नवमी तिथि के मिलन पर विशेष संधि आरती का आयोजन किया गया।

इस दौरान मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मंदिर परिसर मां के जयकारों एवं मंत्रोच्चार से गूंज उठा। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के बीच मां का खजाना वितरित किया गया, जिसे पाकर भक्तों के चेहरे खिल उठे। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

वृंदावन के राधा बाग स्थित प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। अष्टमी और नवमी तिथि के मिलन पर आयोजित संधि आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य पुजारी कमल तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष मुहूर्त पर मां भगवती की पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। जैसे ही मंदिर में संधि आरती शुरू हुई, पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच मां का खजाना वितरित किया गया। भक्तों ने इसे मां भगवती के आशीर्वाद और कृपा के प्रतीक के रूप में श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंदिर के ट्रस्टी नरेश दयाल और सिद्धार्थ सहाय ने बताया कि संधि आरती के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि भक्त सुगमता से मां के दर्शन कर सकें और धार्मिक आयोजन में सहभागी बन सकें। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now