अड़ींग की रामलीला में लंका दहन की लीला ने मोहा मन, हनुमान-रावण संवाद पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 1d Ago 84 Views


गोवर्धन के गांव अड़ींग में चल रहे रामलीला महोत्सव में लंका दहन, अक्षय कुमार वध और हनुमान-रावण संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे।

लीला के दौरान बजरंगबली हनुमान जी ने लंका में प्रवेश कर रावण की अशोक वाटिका को उजाड़ दिया। इसके बाद रावण के पुत्र अक्षय कुमार के वध और लंका दहन का रोमांचक मंचन किया गया। हनुमान जी और रावण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। लंका दहन के दृश्य के दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

हनुमान जी की भूमिका में विजेंद्र पहलवान और रावण की भूमिका में बिट्टू शर्मा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक उमेद्र कुमार उर्फ लाल शर्मा, व्यवस्थापक सत्य प्रकाश गर्ग, गब्बर सैनी सहित कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now