कोसीकलां में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन...
- 8m ago
कान्हा की नगरी मथुरा में महाराजा अग्रसेन के जयकारों के बीच अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम देखने को मिली। श्री अग्रवाल मंडल (रजि.), कृष्णा नगर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और अग्रबंधुओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, मोहन मिष्ठान भंडार पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह आरती उतारकर और माल्यार्पण कर महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई।
वीओ: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ नरसी विहार मंडी समिति से हुआ। महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं और अग्रबंधुओं का मन मोह लिया। अग्रसेन महाराज के स्वरूप में सजे संतोष सिंघल ने सभी को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए कृष्णा नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और अग्रबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा में 18 राजकुमारों, तीन देवियों तथा भगवान गणेश, भगवान हनुमान और भगवान शिव की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। विभिन्न स्थानों पर झांकियों का स्वागत कर उपहार भेंट किए गए। मोहन मिष्ठान भंडार पर भी शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, जहां श्रद्धालुओं और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा कृष्णा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई गोवर्धन चौराहा स्थित मुकुंद रिजॉर्ट पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों, संरक्षकों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महाराजा अग्रसेन के जयघोष गूंजते रहे और अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, डॉ. केएम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पार्षद गणेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अजयकांत गर्ग, राजीव अग्रवाल फ्रूटी वाले सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
कान्हा की नगरी मथुरा में महाराजा अग्रसेन के जयकारों के बीच अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम देखने को मिली। श्री अग्रवाल मंडल (रजि.), कृष्णा नगर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और अग्रबंधुओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, मोहन मिष्ठान भंडार पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह आरती उतारकर और माल्यार्पण कर महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। वीओ: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ नरसी विहार मंडी समिति से हुआ। महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं और अग्रबंधुओं का मन मोह लिया। अग्रसेन महाराज के स्वरूप में सजे संतोष सिंघल ने सभी को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए कृष्णा नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और अग्रबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में 18 राजकुमारों, तीन देवियों तथा भगवान गणेश, भगवान हनुमान और भगवान शिव की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। विभिन्न स्थानों पर झांकियों का स्वागत कर उपहार भेंट किए गए। मोहन मिष्ठान भंडार पर भी शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, जहां श्रद्धालुओं और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा कृष्णा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई गोवर्धन चौराहा स्थित मुकुंद रिजॉर्ट पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों, संरक्षकों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महाराजा अग्रसेन के जयघोष गूंजते रहे और अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, डॉ. केएम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पार्षद गणेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अजयकांत गर्ग, राजीव अग्रवाल फ्रूटी वाले सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!