बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 2h ago
मथुरा में जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में हाईवे थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बाजना में 5 अक्टूबर को हुए फायरिंग कांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कनक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी करन को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, हाईवे थाना पुलिस लगातार इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल के पास स्थित कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कनक के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी करन को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में वादी दीपक की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
मथुरा में जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में हाईवे थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बाजना में 5 अक्टूबर को हुए फायरिंग कांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कनक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी करन को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, हाईवे थाना पुलिस लगातार इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल के पास स्थित कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कनक के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी करन को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में वादी दीपक की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!