बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 2h ago
मथुरा जनपद के कोसीकलां में आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए आर्य समाज मंदिर से प्रचार रथ रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के संदेश ‘आओ, वेदों की ओर लौटें’ का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
प्रचार रथ को भाजपा नेता तरुण सेठ, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार और आर्य समाज के वयोवृद्ध संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने ओम ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रचार रथ के सारथी बालकिशन शास्त्री सहित अतिथियों का आर्य समाज के प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य, मंत्री सुरेंद्र आर्य, उपमंत्री विनय आर्य और प्रबंधक अजय आर्य ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आर्य शिक्षण संस्थान की अध्यापिकाएं और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
भाजपा नेता तरुण सेठ ने कहा कि आर्य समाज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव लोगों को बुराइयों से दूर रहकर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण के आदर्शों तथा उनके सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने मानव जीवन और समाज के विकास में आर्य समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज में बाहरी सुधार के साथ-साथ आंतरिक शुद्धि भी जरूरी है। आर्य समाज ने सती प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि कोसीकलां का आर्य समाज हमेशा समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करता रहा है। संस्था निरंतर मेहनत कर लोगों को वेदों की ओर लौटने और वैदिक विचारधारा के प्रति जागरूक होने का संदेश दे रही है।
इस अवसर पर समाज के उपप्रधान अमित आर्य, उपमंत्री विनय आर्य, वीरेंद्र आर्य, महेश आर्य, नरेश आर्य, अजय पाल, सेवा भारती के राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव को लेकर नगर और आसपास के गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मथुरा जनपद के कोसीकलां में आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए आर्य समाज मंदिर से प्रचार रथ रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के संदेश ‘आओ, वेदों की ओर लौटें’ का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार रथ को भाजपा नेता तरुण सेठ, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार और आर्य समाज के वयोवृद्ध संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने ओम ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रचार रथ के सारथी बालकिशन शास्त्री सहित अतिथियों का आर्य समाज के प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य, मंत्री सुरेंद्र आर्य, उपमंत्री विनय आर्य और प्रबंधक अजय आर्य ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आर्य शिक्षण संस्थान की अध्यापिकाएं और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। भाजपा नेता तरुण सेठ ने कहा कि आर्य समाज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव लोगों को बुराइयों से दूर रहकर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण के आदर्शों तथा उनके सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने मानव जीवन और समाज के विकास में आर्य समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज में बाहरी सुधार के साथ-साथ आंतरिक शुद्धि भी जरूरी है। आर्य समाज ने सती प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि कोसीकलां का आर्य समाज हमेशा समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करता रहा है। संस्था निरंतर मेहनत कर लोगों को वेदों की ओर लौटने और वैदिक विचारधारा के प्रति जागरूक होने का संदेश दे रही है। इस अवसर पर समाज के उपप्रधान अमित आर्य, उपमंत्री विनय आर्य, वीरेंद्र आर्य, महेश आर्य, नरेश आर्य, अजय पाल, सेवा भारती के राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव को लेकर नगर और आसपास के गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!