मथुरा में कांग्रेस ने MLC प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ को दिया समर्थन, 21 सदस्यीय चुनावी टीम गठित

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 173 Views


मथुरा-वृंदावन में महानगर कांग्रेस कमेटी ने एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। शनिवार देर शाम आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। साथ ही चुनावी अभियान को गति देने के लिए 21 सदस्यीय चुनावी टीम का गठन किया गया।

बैठक में पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाने और प्रत्याशी के समर्थन में समन्वित प्रयास करने की अपील की। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि संगठन पूरी एकजुटता के साथ प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करेगा और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कांग्रेस पदाधिकारियों से समर्थन और सहयोग की अपील की। बैठक में गठित 21 सदस्यीय चुनावी टीम जनसंपर्क, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उपस्थित सदस्यों ने प्रत्याशी के समर्थन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में भगवान सिंह वर्मा, मुकीम कुरैशी, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, नीरज शर्मा, मलिक अरोड़ा, भंवर सिंह सिसोदिया, प्रकाश पंडित, संजीव सक्सेना, अशोक शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, राजू अब्बासी, गुड्डू कुरैशी और भूपेंद्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now