मथुरा में प्रॉपर्टी के हिसाब-किताब को लेकर फायरिंग, ब्रजलाल उर्फ बंटू घायल; मुख्य आरोपी चंदन गौतम हिरासत में

  • 54m Ago 115 Views


मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी के हिसाब-किताब को लेकर हुई बैठक के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में ब्रजलाल उर्फ बंटू गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को राधा सिग्नेचर फर्म के पार्टनर्स ब्रजलाल उर्फ बंटू, दीनदयाल, घनश्याम और चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन गौतम के बीच प्रॉपर्टी के हिसाब-किताब को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान आपसी बहस हो गई। आरोप है कि चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन गौतम ने जान से मारने की नीयत से ब्रजलाल उर्फ बंटू पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि उच्च अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना हाईवे पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now