दीपावली पर्व को लेकर थाना हाईवे पुलिस अलर्ट, मिशन शक्ति प्रभारी रीशू ने टीम के...
- 1h ago
मथुरा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान (KJS) परिसर में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते (BDS) की सहायता से परिसर के सभी संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों की सघन चेकिंग की। टीम ने सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्कता बरती।
त्योहारों के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में जुटा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
मथुरा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान (KJS) परिसर में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते (BDS) की सहायता से परिसर के सभी संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों की सघन चेकिंग की। टीम ने सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्कता बरती। त्योहारों के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में जुटा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!