त्योहारों से पहले मथुरा में महिला थाना प्रभारी और एंटी रोमियो टीम की सड़कों पर ताबड़तोड़ गश्त, भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 7h Ago 108 Views


आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है शहर में मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए महिला थाना पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है महिला थाना प्रभारी डेंसी पवार के नेतृत्व में टीम प्रतिदिन प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर निगरानी कर रही है

इसी क्रम में बुधवार देर शाम शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल होली गेट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया यह अभियान होली गेट चौराहे से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड तक चलाया गया इस दौरान पुलिस टीम ने बसों को रुकवाकर सघन चेकिंग की और बसों में सवार यात्रियों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

वहीं होली गेट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी खासतौर पर मनचलों और महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों को लेकर पुलिस सख्त दिखाई दी निरीक्षण के दौरान महिला थाना प्रभारी डेंसी पवार एंटी रोमियो प्रभारी प्रियंका सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now