भरतिया गांव में पथराव और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, 9 मुकदमों में नामजद जीतू पुलिस के हत्थे चढ़ा

  • 4h Ago 82 Views


मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव भरतिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में वांछित चल रहे आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र को बलदेव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 22 अक्टूबर 2026 को ग्राम भरतिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव एवं फायरिंग की घटना हुई। मामले में थाना बलदेव पर मुकदमा संख्या 359/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में वांछित चल रहे जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र श्रीकान्त निवासी किशनपुर, थाना महावन को पुलिस टीम ने 4 नवंबर को शाम करीब 5:20 बजे तहसील महावन से लगभग 20 कदम आगे गोकुल जाने वाले रास्ते (गोकुल रोड) से गिरफ्तार कर लिया।

9 मुकदमों में दर्ज है आरोपी का नाम

पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बलदेव, महावन, राया और जमुनापार में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, हिंसक घटनाओं और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वर्ष 2024 से 2026 तक के मुकदमों का उल्लेख किया गया है।

इस गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त माठा, अरुण कुमार, विनीत तथा कांस्टेबल विपिन कुमार, सतेन्द्र और रनवीर शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now