दीपावली पर्व को लेकर थाना हाईवे पुलिस अलर्ट, मिशन शक्ति प्रभारी रीशू ने टीम के...
- 19m ago
थाना राया क्षेत्र में गुरुवार को मथुरा-बरेली हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गांव गजू के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार ने खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि पिता, पुत्र और नाती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव गजू निवासी जवाहर सिंह अपने पुत्र हमवीर सिंह और नाती अंकित के साथ खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे। इसी दौरान हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खेत में पलटते हुए तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक राज नारायण ने बताया कि हादसे में जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित की मौत हुई है। ग्रामीणों ने कुछ देर हाईवे पर जाम लगाया था, जिसे समझाकर खुलवा दिया गया।
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे विधायक राजेश चौधरी ने हादसे को अकल्पनीय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से हाईवे पर सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता की गई है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव गजू में मातम पसरा हुआ है।
थाना राया क्षेत्र में गुरुवार को मथुरा-बरेली हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गांव गजू के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार ने खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि पिता, पुत्र और नाती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव गजू निवासी जवाहर सिंह अपने पुत्र हमवीर सिंह और नाती अंकित के साथ खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे। इसी दौरान हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खेत में पलटते हुए तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक राज नारायण ने बताया कि हादसे में जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित की मौत हुई है। ग्रामीणों ने कुछ देर हाईवे पर जाम लगाया था, जिसे समझाकर खुलवा दिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे विधायक राजेश चौधरी ने हादसे को अकल्पनीय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से हाईवे पर सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता की गई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव गजू में मातम पसरा हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!