तिरंगे की शान में रंगा महोली रोड, कर्मा धर्मा फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

  • 20h ago
  • 115 views


मथुरा। आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को समाजसेवी संस्था कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से महोली रोड स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया, जिसे देशवासी कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रहित में योगदान देने और समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर भोजन सेवा, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, वृक्षारोपण, गौ सेवा और कंबल वितरण जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now