महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल और नकदी के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार

  • 12h ago
  • 121 views


मथुरा। थाना महावन पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन शातिर चोरों को चोरी के माल और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केबल के 2 टुकड़े, केबल का तार, तार सम्बरसेबिल और 2,200 रुपये की नकदी बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2026 की रात करीब 9:36 बजे थाना महावन पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 119 किमी जगदीशपुर-मनोहरपुर अंडरपास से करीब 25 कदम पहले, मनोहरपुर की ओर पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव पुत्र प्रेमपाल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मदनपुर थाना महावन मथुरा, दीपक पुत्र भगवान सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मदनपुर थाना महावन मथुरा तथा बंशी पुत्र सुरेशचन्द्र, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी मोहल्ला रीढ़ा, कस्बा व थाना बल्देव, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 02 टुकड़े केबल, केबल का तार, तार सम्बरसेबिल और 2,200 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इसे कहां से चोरी किया था।

पुलिस जांच में तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी केशव के खिलाफ थाना महावन और सदर बाजार में चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी दीपक के खिलाफ थाना महावन में चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपी बंशी के खिलाफ भी थाना महावन में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now