ऑपरेशन प्रहार में राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • 12h ago
  • 133 views


मथुरा। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना राया पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2026 की रात करीब 11:20 बजे थाना राया पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लहचोर वन मंदिर से गुडेरा की ओर करीब 20 कदम की दूरी पर एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलखान पुत्र इन्द्रजीत, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी गुडेरा, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मु0अ0सं0 459/2026, धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बरामद 20 पव्वा अवैध देशी शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राज वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल 792 अशोकपाल, रिजर्व कांस्टेबल 951 जुवैर और रिजर्व कांस्टेबल 494 सुमित कुमार शामिल रहे।

राया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now