हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने चलाया चेकिंग और पैदल गश्त अभियान

  • 21h ago
  • 102 views


मथुरा। पावन पर्व हरियाली तीज और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर मथुरा पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे और महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

त्योहार और राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त भी की। पुलिसकर्मियों ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मथुरा पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखना रहा। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में मौजूद लोगों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा लगातार चेकिंग और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now