कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 11h ago
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,10,210 रुपये की नकदी समेत बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी को 16 अगस्त 2026 की रात करीब 12:15 बजे रेलवे ग्राउंड में दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी शांति नगर नगला पोता, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा, हाल निवासी वनखंडी, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी मु0अ0सं0 579/2026, धारा 305(a)/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,10,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक प्लास्टिक के बोरे से हाफ नेकर, महिला प्लाजो और लोअर, दूसरे बोरे से हाफ और फुल टी-शर्ट, जबकि तीसरे बोरे से 18 हैंगर, 6 खाली प्लास्टिक के बोरे, एक प्लास्टिक का तिरपाल और एक काली पन्नी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार बरामद सामान और नकदी को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कपड़े और अन्य सामान कहां से चोरी किया गया था तथा इस घटना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली से आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोमराज सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिवाल, उपनिरीक्षक पवन कुमार चौहान और रिजर्व कांस्टेबल 70 राजीव तेवतिया शामिल रहे।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच करते हुए मामले की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,10,210 रुपये की नकदी समेत बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी को 16 अगस्त 2026 की रात करीब 12:15 बजे रेलवे ग्राउंड में दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी शांति नगर नगला पोता, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा, हाल निवासी वनखंडी, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी मु0अ0सं0 579/2026, धारा 305(a)/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,10,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक प्लास्टिक के बोरे से हाफ नेकर, महिला प्लाजो और लोअर, दूसरे बोरे से हाफ और फुल टी-शर्ट, जबकि तीसरे बोरे से 18 हैंगर, 6 खाली प्लास्टिक के बोरे, एक प्लास्टिक का तिरपाल और एक काली पन्नी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान और नकदी को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कपड़े और अन्य सामान कहां से चोरी किया गया था तथा इस घटना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली से आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोमराज सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिवाल, उपनिरीक्षक पवन कुमार चौहान और रिजर्व कांस्टेबल 70 राजीव तेवतिया शामिल रहे। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच करते हुए मामले की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!