कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 11h ago
मथुरा। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2026 को रात करीब 10:55 बजे थाना राया पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोनई-गुडेरा से ग्राम खोजिया जाने वाले रास्ते पर दुकानों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारी पुत्र इन्द्रजीत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी गुडेरा, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मु0अ0सं0 458/2026, धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बरामद 22 पव्वा अवैध देशी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। साथ ही पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 747 भीकम सिंह और कांस्टेबल 655 गौरव कुमार शामिल रहे।
राया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में लगातार चेकिंग और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जा रही है।
मथुरा। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2026 को रात करीब 10:55 बजे थाना राया पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोनई-गुडेरा से ग्राम खोजिया जाने वाले रास्ते पर दुकानों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारी पुत्र इन्द्रजीत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी गुडेरा, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मु0अ0सं0 458/2026, धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद 22 पव्वा अवैध देशी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। साथ ही पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 747 भीकम सिंह और कांस्टेबल 655 गौरव कुमार शामिल रहे। राया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में लगातार चेकिंग और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!