मथुरा पुलिस के 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड-सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से नवाजा

  • 11h ago
  • 126 views


मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद मथुरा में तैनात 7 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस के लिए गोल्ड और सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन प्रांगण में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मथुरा पुलिस के इन कर्मियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में प्रभारी सम्मन सेल नरेंद्र पाल सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, जबकि थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल और थानाध्यक्ष सुरीर अजय कुमार को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

इसके अलावा उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस जगदेव सिंह यादव और मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अरविंद पाल सिंह, जो पुलिस लाइन मथुरा में तैनात हैं, को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं सर्विलांस सेल मथुरा में तैनात आरक्षी नागरिक पुलिस सुमित सिंह को भी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now