पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग और लाठी-डंडों से गांव में दहशत

  • 172d Ago 223 Views


हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बीच सड़क पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते फायरिंग के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे थे और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि कई राउंड फायरिंग की गई। सड़क पर खुलेआम हुई मारपीट और गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now