पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी के शिकंजे में, मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से सियासत गरमाई

  • 64 days ago
  • 268 views


पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब आम आदमी पार्टी सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आम आदमी पार्टी तथा भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

ईडी के अनुसार संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों पर फर्जी जीएसटी खरीद और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि करीब 100 करोड़ रुपये की नकली खरीद दिखाई गई और फर्जी कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया गया। आरोप यह भी है कि मोबाइल फोन के नाम पर फर्जी एक्सपोर्ट दिखाकर विदेश से धन भारत लाया गया।

इस मामले में ईडी ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की। जांच एजेंसी का कहना है कि यह कथित तौर पर “राउंड ट्रिपिंग” का मामला है, जिसमें विदेश से आए पैसे को वैध दिखाने की कोशिश की गई।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में तनाव बढ़ गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक गरमा सकता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now