संरक्षित वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए; कार्रवाई जारी रहने...
- 10h ago
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के समापन की ओर बढ़ते ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। 23 जुलाई से शुरू हुए इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रज पहुंचे थे। अब परिक्रमा पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बुधवार को मथुरा जंक्शन पर स्थिति यह रही कि जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, उसमें सवार होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती। कई ट्रेनों में सीट पाने की होड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। हालांकि रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहा और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाने का प्रयास करता रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, स्काउट एवं गाइड की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर यू.के. कौशिक अपनी टीम के साथ लगातार प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था संभालते नजर आए, जबकि स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा स्वयं यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी देते रहे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली।
रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल भी देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने विशेष व्यवस्था की। कई बुजुर्ग यात्रियों को गोद में उठाकर और व्हीलचेयर के माध्यम से प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचाया गया तथा सुरक्षित तरीके से उनकी सीट तक बैठाया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के समापन की ओर बढ़ते ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। 23 जुलाई से शुरू हुए इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रज पहुंचे थे। अब परिक्रमा पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बुधवार को मथुरा जंक्शन पर स्थिति यह रही कि जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, उसमें सवार होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती। कई ट्रेनों में सीट पाने की होड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। हालांकि रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहा और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाने का प्रयास करता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, स्काउट एवं गाइड की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर यू.के. कौशिक अपनी टीम के साथ लगातार प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था संभालते नजर आए, जबकि स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा स्वयं यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी देते रहे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली। रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल भी देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने विशेष व्यवस्था की। कई बुजुर्ग यात्रियों को गोद में उठाकर और व्हीलचेयर के माध्यम से प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचाया गया तथा सुरक्षित तरीके से उनकी सीट तक बैठाया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!