गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंजा गौरी गोपाल आश्रम, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

  • 11h ago
  • 103 views


मथुरा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव के भक्तों द्वारा गौरी गोपाल आश्रम में विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिराज महाराज के जयकारों से पूरा आश्रम गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, साधुओं एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।

भंडारे का शुभारंभ भागवत आचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज की माताजी द्वारा संतों की सेवा एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मनमोहन आगरा वाले ने "श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं दीपक शर्मा (जयपुर) ने "मोहि चुनरी मंगवा दे रसिया, गोवर्धन के दरस करा दे रसिया" सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।

कार्यक्रम में कन्हैया झुनझुनवाला, राजकुमार अग्रवाल, योगी अग्रवाल, संजीव गिलट, बनवारी लाल सुपारी वाले, मोहन राजकोटी, सुनील बनवारी, परसोत्तम अग्रवाल, पंकज डिब्बा वाले, पवन केसर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now