संरक्षित वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए; कार्रवाई जारी रहने...
- 10h ago
गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) आगरा गिरीश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अंकित गुप्ता ने बुधवार को मथुरा मेला कंट्रोल रूम तथा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रवेश द्वार सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, टिकटिंग, यात्रियों की आवाजाही, उद्घोषणा प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चल रहे मेला अवधि के दौरान मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंधन लागू किया गया है। मथुरा मेला कंट्रोल रूम में प्रतिदिन JAG स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो दोनों स्टेशनों की व्यवस्थाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर भी प्रतिदिन जूनियर स्केल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगभग 350 रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान, 90 वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, 90 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा करीब 85 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्वयंसेवक शिफ्टवार सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन पर करीब 280 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।
रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा 4 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) सेवा भी उपलब्ध रहेगी। टिकट व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां और गोवर्धन स्टेशन पर 4 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही M-UTS प्रणाली के माध्यम से भी अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता बूथ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा विभिन्न तकनीकी विभागों की 24×7 तैनाती सुनिश्चित की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मुड़िया मेला-2026 के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से लगातार निगरानी और सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) आगरा गिरीश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अंकित गुप्ता ने बुधवार को मथुरा मेला कंट्रोल रूम तथा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रवेश द्वार सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, टिकटिंग, यात्रियों की आवाजाही, उद्घोषणा प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चल रहे मेला अवधि के दौरान मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंधन लागू किया गया है। मथुरा मेला कंट्रोल रूम में प्रतिदिन JAG स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो दोनों स्टेशनों की व्यवस्थाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर भी प्रतिदिन जूनियर स्केल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगभग 350 रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान, 90 वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, 90 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा करीब 85 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्वयंसेवक शिफ्टवार सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन पर करीब 280 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा 4 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) सेवा भी उपलब्ध रहेगी। टिकट व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां और गोवर्धन स्टेशन पर 4 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही M-UTS प्रणाली के माध्यम से भी अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता बूथ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा विभिन्न तकनीकी विभागों की 24×7 तैनाती सुनिश्चित की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मुड़िया मेला-2026 के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से लगातार निगरानी और सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!