B R E A K I N G   N E W S : मथुरा में संदिग्ध हालात में दो बच्चों की मां की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

  • 11h ago
  • 229 views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव टैटीगांव में दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जहां ससुराल पक्ष इसे एक हादसा बता रहा है, वहीं मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नीतू की शादी करीब 13 वर्ष पहले टैटीगांव निवासी राजू से हुई थी। परिवार दूध के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। ससुराल पक्ष का कहना है कि नीतू ने पानी समझकर गलती से हाइड्रोजन (रसायन) पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी ओर, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि नीतू की मौत सामान्य हादसा नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now