संरक्षित वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए; कार्रवाई जारी रहने...
- 11h ago
आगरा। आगरा के कमला नगर क्षेत्र में एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे करीब 8 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। यह पिछले 10 दिनों में दूसरी बार है जब इसी क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में नगर निगम और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, कमला नगर के डी-ब्लॉक रोड पर सीवर लाइन में रिसाव होने के कारण सड़क धीरे-धीरे धंसती चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और राहगीरों को सतर्क किया। सूचना मिलने पर नगर निगम और सीवर नेटवर्क संभाल रही एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर यह गड्ढा बना है, उसका निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही दो बार सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी सड़क धंसने के बाद केवल अस्थायी मरम्मत की गई थी, जिसके चलते समस्या दोबारा सामने आ गई।
सीवर नेटवर्क की देखरेख कर रही एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि पहले लीकेज के कारण कर्मयोगी एन्क्लेव क्षेत्र में पाइपलाइन बदली गई थी। अब इस नए स्थान पर भी लीकेज की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
उधर, नगर निगम ने मानसून के दौरान बिना अनुमति सड़क खोदने पर पहले ही रोक लगा रखी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में खुदाई और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
आगरा। आगरा के कमला नगर क्षेत्र में एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे करीब 8 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। यह पिछले 10 दिनों में दूसरी बार है जब इसी क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में नगर निगम और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कमला नगर के डी-ब्लॉक रोड पर सीवर लाइन में रिसाव होने के कारण सड़क धीरे-धीरे धंसती चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और राहगीरों को सतर्क किया। सूचना मिलने पर नगर निगम और सीवर नेटवर्क संभाल रही एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर यह गड्ढा बना है, उसका निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही दो बार सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी सड़क धंसने के बाद केवल अस्थायी मरम्मत की गई थी, जिसके चलते समस्या दोबारा सामने आ गई। सीवर नेटवर्क की देखरेख कर रही एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि पहले लीकेज के कारण कर्मयोगी एन्क्लेव क्षेत्र में पाइपलाइन बदली गई थी। अब इस नए स्थान पर भी लीकेज की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उधर, नगर निगम ने मानसून के दौरान बिना अनुमति सड़क खोदने पर पहले ही रोक लगा रखी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में खुदाई और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!