मथुरा में रिफाइनरी पुलिस की कार्रवाई, दो युवक अवैध तमंचे और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 6h Ago 79 Views


मथुरा में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रिफाइनरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और .315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे बाद पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र कलुआ निवासी पुष्पांजलि एन्क्लेव, थाना गोविंद नगर और सोनू पुत्र पदम सिंह निवासी तप्तदर्शी कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 31 से 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now