धनतेरस पर महिला थाना पुलिस का सख्त पहरा, कृष्णा नगर में मनचलों से लेकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों तक पर कसा शिकंजा

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 14h Ago 190 Views


मथुरा। धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है

इसी क्रम में शुक्रवार को कृष्णा नगर क्षेत्र में महिला थाना पुलिस की टीम ने लगातार गश्त और निगरानी अभियान चलाया इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विशेष नजर रखी गई त्योहार के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मी शहर के व्यस्ततम इलाकों में लगातार सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं

 इस दौरान महिला उपनिरीक्षक अनुराधा, उपनिरीक्षक प्रवीण, महिला कांस्टेबल रोमी, नीलम, पूनम और रीना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now