पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; धुआं देखकर ट्रेन से बाहर निकले लोग

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 16h Ago 172 Views


पंजाब। पटियाला के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार को सराय बंजारा गांव के पास ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन के डिब्बों से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

आग की लपटें और धुआं देखकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। अपनी सुरक्षा को देखते हुए यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए। घटनास्थल के सामने आए वीडियो में दूर तक धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

यह घटना पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास हुई। फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में रेलवे प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी और आग से हुए नुकसान का आकलन सामने आना बाकी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now