बजरंग विद्या मंदिर में दीपावली की धूम, रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 3h Ago 65 Views


कोसीकलां के कमला नगर स्थित बजरंग विद्या मंदिर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया, जिससे पूरा विद्यालय दीपावली के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक लोकेंद्र पराशर ने मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित नाटक, गणेश-लक्ष्मी वंदना और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वहीं दीया सजावट, रंगोली और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पटाखों से दूरी बनाकर ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक लोकेंद्र पराशर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, प्रेम और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है।

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now