गोवर्धन पुलिस की कार्रवाई, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 5h Ago 59 Views


मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस को मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माधुरी कुंड के पास खेत में दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने ब्रह्म प्रकाश और राम प्रकाश निवासी ग्राम माधुरी कुंड, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी मारपीट और जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमा संख्या 527/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित थाना गोवर्धन के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now