गोविंदनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ 44 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 5h Ago 106 Views


मथुरा में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गोविंदनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 34 मिनट पर मसानी चौकी क्षेत्र में पुरानी रेलवे लाइन पुलिया के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवीर सिंह पुत्र राम गोपाल निवासी वैकुंठ बिहार, सौख रोड, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 44 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में थाना गोविंदनगर पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now