दीपावली पर भी नहीं थमा नर्सिंग स्टाफ का विरोध, काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस...
- 3h ago
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के ग्राम जौनाई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा था, वहीं दूसरी ओर गांव के कुछ किसान अपने खेतों तक जाने का रास्ता खुलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि दबंगों ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज चक मार्ग और नाली पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके चलते किसानों के सामने खेती-किसानी का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीण महिला आशारानी का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं। खेतों और घरों तक आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने गांव में लगे एक टावर को लेकर भी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं।
वहीं, हाथ में लाठी लेकर अपनी परेशानी बताते हुए ज्ञानी राम कहते हैं कि रास्ते पर कब्जे के कारण ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों और युवाओं को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता भानु प्रताप ने आरोप लगाया कि ईश्वर चंद और उनके भाई हुकम चंद ने चक मार्ग पर अवैध रूप से चबूतरा बनाकर सरकारी जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी, लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल गौरव कुमार ने गलत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दोबारा जांच भी उसी लेखपाल को सौंप दी गई। इतना ही नहीं, 21 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट में कथित तौर पर 11 जुलाई की पुरानी तस्वीरें लगा दी गईं। ग्रामीणों का दावा है कि ग्राम पंचायत प्रधान ने भी लिखित रूप में इन तस्वीरों और जांच रिपोर्ट का खंडन किया है।
मामले की शिकायत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के समक्ष भी की गई, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही कथित कब्जे को हटाया गया है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत के बावजूद किसानों को रास्ता क्यों नहीं मिल पा रहा है? क्या जांच के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है? फिलहाल, गांव के किसानों की उम्मीदें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के ग्राम जौनाई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा था, वहीं दूसरी ओर गांव के कुछ किसान अपने खेतों तक जाने का रास्ता खुलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि दबंगों ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज चक मार्ग और नाली पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके चलते किसानों के सामने खेती-किसानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण महिला आशारानी का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं। खेतों और घरों तक आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने गांव में लगे एक टावर को लेकर भी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं। वहीं, हाथ में लाठी लेकर अपनी परेशानी बताते हुए ज्ञानी राम कहते हैं कि रास्ते पर कब्जे के कारण ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों और युवाओं को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता भानु प्रताप ने आरोप लगाया कि ईश्वर चंद और उनके भाई हुकम चंद ने चक मार्ग पर अवैध रूप से चबूतरा बनाकर सरकारी जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी, लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल गौरव कुमार ने गलत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दोबारा जांच भी उसी लेखपाल को सौंप दी गई। इतना ही नहीं, 21 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट में कथित तौर पर 11 जुलाई की पुरानी तस्वीरें लगा दी गईं। ग्रामीणों का दावा है कि ग्राम पंचायत प्रधान ने भी लिखित रूप में इन तस्वीरों और जांच रिपोर्ट का खंडन किया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के समक्ष भी की गई, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही कथित कब्जे को हटाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत के बावजूद किसानों को रास्ता क्यों नहीं मिल पा रहा है? क्या जांच के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है? फिलहाल, गांव के किसानों की उम्मीदें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!