मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 8h Ago 164 Views


मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हरिओम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह थाना रिफाइनरी पुलिस बरेली हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कोईला अलीपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मो, निवासी ग्राम झूढ़ावई, थाना फरह, हाल निवासी नगला गुर्जी, थाना फरह के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मथुरा जनपद के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now