महंगाई पर भारी दीपावली का उत्साह, गोवर्धन में सजा पटाखों का बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 5h Ago 85 Views


धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महंगाई के बावजूद लोगों में दीपावली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों की करीब 50 दुकानें सजाई गई हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है।

बाजार में रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, अनार, चकरी और रॉकेट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित कर रहे हैं। लोग अपनी पसंद के पटाखे खरीदकर दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

वहीं, पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। प्रत्येक दुकान पर पानी के ड्रम और अग्निशमन सिलेंडर रखवाए गए हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ी भी तैनात की गई है।

कुल मिलाकर महंगाई के बीच भी गोवर्धन में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now