मथुरा जंक्शन पर RPF जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा रेलवे स्टेशन

  • 2 days ago
  • 145 views


मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने पूरे स्टेशन परिसर में भारत माता की जय और देशभक्ति के जयघोष किए, जिससे मथुरा जंक्शन का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित RPF थाना से हुई। इसके बाद RPF जवानों ने सभी प्लेटफार्मों पर तिरंगा यात्रा निकाली और वापस RPF थाने पहुंचकर यात्रा का समापन किया। इस दौरान जवानों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने यात्रियों में भी उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान RPF असिस्टेंट कमांडेंट ए.के. वर्मा, RPF इंस्पेक्टर यू.के. कौशिक सहित रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, आगामी त्योहारों को देखते हुए RPF और GRP द्वारा विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान भी चलाया गया। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और मथुरा जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की गई।

सुरक्षा जांच के दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और GRP के जवान भी मौजूद रहे। रेलवे परिसर और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now