सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 10h ago
जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। बाजार पूरी तरह बंद हैं और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई और सरकारी नौकरी समेत सात मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।
आमेर के मावठा सरोवर के पास वाहन प्रवेश को लेकर हुए विवाद में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आमेर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतक के परिजनों ने प्रशासन के सामने सात प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक मुआवजा और आमेर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल है।
पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात हैं तथा प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। बाजार पूरी तरह बंद हैं और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई और सरकारी नौकरी समेत सात मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। आमेर के मावठा सरोवर के पास वाहन प्रवेश को लेकर हुए विवाद में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आमेर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन के सामने सात प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक मुआवजा और आमेर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल है। पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात हैं तथा प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!