IPS आशना चौधरी के फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

  • 2 days ago
  • 228 views


स्वतंत्रता दिवस पर कान्हा की नगरी में किए गए हे सुरक्षा के कड़े इंतजाम अफवाह फैलाने वालों को IPS आशना चौधरी की सख्त हिदायत बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को लेकर कान्हा की नगरी मथुरा को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जनपद में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद तेज-तर्रार IPS आशना चौधरी ने अपने हाथों में संभाल ली है। सड़कों पर भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।"

शुक्रवार की शाम को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनं बस अड्डा और तमाम प्रमुख चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। शुक्रवार शाम को IPS आशना चौधरी शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा और गोविंद नगर थाना अध्यक्ष अजय वर्मा के साथ सड़कों पर उतरी और शहर के कोने-कोने में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोक-रोककर उनकी बारीकी से तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि कान्हा की नगरी में परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा 
IPS आशना चौधरी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि आपको कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माहौल खराब करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now