कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों की ओर से बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मथुरा में जिला होमगार्ड कार्यालय से होमगार्ड जवानों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा जिला कलेक्ट्रेट के समीप स्थित होमगार्ड कार्यालय से शुरू हुई। होमगार्ड जवान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से टैंक चौराहा पहुंचे। इसके बाद यात्रा वापस होमगार्ड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
यात्रा के दौरान होमगार्ड जवानों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा और लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।
होमगार्ड जवानों की इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान जवानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों की ओर से बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मथुरा में जिला होमगार्ड कार्यालय से होमगार्ड जवानों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जिला कलेक्ट्रेट के समीप स्थित होमगार्ड कार्यालय से शुरू हुई। होमगार्ड जवान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से टैंक चौराहा पहुंचे। इसके बाद यात्रा वापस होमगार्ड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान होमगार्ड जवानों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा और लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। होमगार्ड जवानों की इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान जवानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!