अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, कई प्रॉपर्टी सील—नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी

  • 73 days ago
  • 277 views


आगरा के कमला नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से यह अभियान संचालित किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बता दे की प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. खान के अनुसार, अभियान के दौरान उन संपत्तियों को चिन्हित किया गया जहां स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था या आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ऐसे मामलों में नियमों के तहत तत्काल सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत संपत्ति संख्या A/764  को स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण जारी रखने पर सील किया गया। वहीं A/796  में तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण मिलने पर भवन को बंद कर दिया गया। सबसे प्रमुख मामला D/242 (डॉ. राजीव मंगल एवं डॉ. अनीता मंगल) का सामने आया, जहां आवासीय भूखंड पर सीताराम हार्टकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर के नाम से अस्पताल संचालित किया जा रहा था।

परिषद ने इसे पूरी तरह अवैध घोषित किया है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति को देखते हुए भवन स्वामियों को दो दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा B/577  में मानचित्र से अलग निर्माण पाए जाने पर सीलिंग की गई। F/148 में बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य जारी होने पर निर्माणाधीन मकान को बंद किया गया। वहीं F/154  में भवन के सामने के हिस्से को पूरी तरह कवर कर निर्माण करने पर भी परिषद ने कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि परिषद द्वारा जारी नोटिसों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देशों के बाद परिषद अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए बाध्य है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई तय है। इस अभियान में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल जी.एम. खान, सहायक अभियंता योगेश व सुरेंद्र, स्थानीय पुलिस बल सहित परिषद के कई सदस्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। .. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में डर का माहौल है, और आने वाले दिनों में परिषद द्वारा और भी सख्त कदम उठाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now