कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
आजादी की 80वीं वर्षगांठ देशभर के साथ मथुरा में भी धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया।
इसी क्रम में मथुरा जंक्शन स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम के जवानों ने सलामी दी।
इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाओं की सराहना करते हुए आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कोर्ट परिसर से पेशकार दिनेश सोलंकी, दीपक मिश्रा, जितेंद्र सोलंकी, राजकुमार, हेमंत चाहर और वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। अभियोजन स्टाफ से सीटीआई शैलेश मिश्रा, एकल दीक्षित और मनीष वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
वहीं आरपीएफ टीम से श्यामवीर सिंह, विक्रम सिंह और देवेंद्र सिंह, जबकि जीआरपी से नरेंद्र सिंह और प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता विष्णु कुमार और नरसी सिंह भी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
आजादी की 80वीं वर्षगांठ देशभर के साथ मथुरा में भी धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। इसी क्रम में मथुरा जंक्शन स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम के जवानों ने सलामी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाओं की सराहना करते हुए आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कोर्ट परिसर से पेशकार दिनेश सोलंकी, दीपक मिश्रा, जितेंद्र सोलंकी, राजकुमार, हेमंत चाहर और वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। अभियोजन स्टाफ से सीटीआई शैलेश मिश्रा, एकल दीक्षित और मनीष वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं आरपीएफ टीम से श्यामवीर सिंह, विक्रम सिंह और देवेंद्र सिंह, जबकि जीआरपी से नरेंद्र सिंह और प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता विष्णु कुमार और नरसी सिंह भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!