वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 18h Ago 82 Views


मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी हुई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शस्त्र बरामद कर लिया है

थाना बरसाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी शस्त्र चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के डींग जनपद निवासी 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया, जो वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी की घटना में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कमरे से उसकी लाइसेंसी 12 बोर DBBL बंदूक चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही बरसाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर की रात करीब 2:55 बजे वृंदा आराध्या कंपनी के पास से आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ग्राम तुमौला स्थित एक घर से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now