CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 17h Ago 140 Views


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, आगमन-प्रस्थान मार्ग, वीआईपी प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा एवं संचालन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now