11 मौतों के गुनहगार का हिसाब! ब्लास्ट का मास्टरमाइंड नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

  • 21h Ago 123 Views


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 11 लोगों की जान लेने वाले अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी और फैक्ट्री संचालक नौशाद को मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान नौशाद ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 11 मौतों के आरोपी फैक्ट्री संचालक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फरार होने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, चार टीमों को नौशाद की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली कि वह कौशांबी के तेरह मील इलाके से फरार होने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

नौशाद पर आरोप है कि वह मनौरी इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था, जहां हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत, जिनमें 8 बच्चे शामिल थे, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित और तीन को लाइन हाजिर किया गया है। प्रशासन अब गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत भी सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now