भारतीय किसान क्रांति यूनियन में बड़ा सियासी फेरबदल, कई पदाधिकारियों ने थामा संगठन का दामन

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 1d Ago 110 Views


मथुरा में भारतीय किसान क्रांति यूनियन को बड़ा संगठनात्मक विस्तार मिला है। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लक्ष्मण चौधरी और उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर ली। देखिए यह रिपोर्ट।

होली गेट चौराहा स्थित भारतीय किसान क्रांति यूनियन के महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा और जिलाध्यक्ष भगवान दास तोमर ने नए पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई।

संगठन ने लक्ष्मण चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव और उदयभान सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं अजय कुमार और निशांत कुमार को जिला महासचिव, जबकि कृपाल राठौर को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि अनुभवी पदाधिकारियों के जुड़ने से मथुरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसान, गरीब और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भरत अग्रवाल, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, विनोद राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now