11 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 22h Ago 99 Views


11 सितंबर को इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण की तैयारी तेज कर दी गई है आमजन को जागरूक करने के लिए न्यायालय परिसर से दो प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया


राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक करीब 3 लाख मामलों को चिन्हित किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार 11 सितंबर तक यह संख्या बढ़कर लगभग 5 लाख तक पहुंच सकती है। लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, दीवानी मामले, बैंक ऋण, चेक बाउंस, बिजली बिल विवाद, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा और राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा अधिकारियों ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराने की अपील की है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now