सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं...
- 16h ago
हरियाणा के पलवल में मंगलवार तड़के कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हरियाणा के पलवल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। KMP एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। मंगलवार तड़के पलवल जिले में KMP एक्सप्रेसवे पर उनकी टाटा पिकअप अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई
हादसे में तीन महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे, घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ट्रक एक्सप्रेसवे पर क्यों खड़ा था और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।
हरियाणा के पलवल में मंगलवार तड़के कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हरियाणा के पलवल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। KMP एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। मंगलवार तड़के पलवल जिले में KMP एक्सप्रेसवे पर उनकी टाटा पिकअप अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई हादसे में तीन महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे, घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ट्रक एक्सप्रेसवे पर क्यों खड़ा था और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!