आगरा मंडल में माह अगस्त -2026 में 14 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र प्रदान किये गये

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 111 Views


श्री गगन गोयल, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के दिशा निर्देशन एवं श्री बी डी अहिरवार  सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में दिनाँक 31.08.2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 14 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व सेवा प्रमाणपत्र हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।


समारोह का उद्घाटन श्री बी डी अहिरवार , सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई। 
सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र व पेंशन पेमेंट आर्डर करने के उपरान्त श्री बी डी अहिरवार, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को  भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफल सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। राजभाषा अधिकारी श्री भूप सिंह आज अपनी गौरवपूर्ण एवं दीर्घकालीन सेवाओं के उपरांत भारतीय रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्यों, राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। उक्त समारोह में  समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now